Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नार्वे में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया. - श्रीनारद मीडिया

नार्वे में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया.

नार्वे में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

नार्वे में पंजाबी और मराठी में लॉकडाउन का लोकार्पण.

अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

10 जनवरी 2022 ओस्लो,नार्वे में सुरेशचन्द्र शुक्ल की लॉकडाउन की मराठी और पंजाबी में अनुदित पुस्तक का लोकार्पण प्रसिद्ध प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा और प्रवासी साहित्य के समालोचक डॉ. दीपक पाण्डेय ने किया।
लॉकडाउन का मराठी अनुवाद सुवर्णा जाधव और पंजाबी अनुवाद प्रो. विनोद कालरा जी ने किया है।

पुस्तक लॉकडाउन पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सुरेशचन्द्र शुक्ल कि लॉकडाउन कोरोना संकटकाल में प्रकाशित दुनिया की पहली पुस्तक होने के साथ मानवीय सरोकारों को व्यक्त करने वाली कालजयी पुस्तक है।
यूरोप के प्रसिद्ध भाषाविद प्रो. मोहन कान्त गौतम ने लॉकडाउन के पंजाबी और मराठी अनुवाद का स्वागत करते हुए कहा कि इसका अनुवाद विदेशी भाषाओं में भी होना चाहिये।

सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा में प्रो. कल्पना गवली ने कहा कि मराठी अनुवाद भी हिन्दी की तरह बहुत अच्छा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में पूर्व प्रो. हरनेक सिंह गिल ने पुस्तक को संग्रहणीय बताते हुए कहा कि समसामयिक पुस्तकों में सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ की लॉकडाउन का स्थान सर्वोपरि है क्योंकि इसमें यथार्त है और मानवतावादी गाँधी विचारधारा से ओतप्रोत है।

कामता कमलेश ने पुस्तक को विदेशों में लिखे जा रहे साहित्य में महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ एक जागरूक साहित्यकार हैं जिनके साहित्य में भारत बसा हुआ है।


शुभकामनाएं देने वालों में नार्वे में भारतीय दूतावास के सचिव इन्दर जीत सिंह, स्वीडेन में वी बी आर आई के निदेशक प्रो. आशुतोष तिवारी, डेनमार्क से चिरंजीवी देशबंधु, जर्मनी से समता मलहोत्रा, भारत से सत्यवती कालेज के प्रो. आशुतोष तिवारी, डॉ. हरी सिंह पॉल, प्रो. हाशेमबेग मिर्जा, ब्रम्हदत्त, प्रो. मोहसिन खान, प्रो. अनिल सिंह और प्रो. विनोद कालरा के अलावा लॉकडाउन के प्रकाशक मुम्बई से राम कुमार और पटियाला से संजय राजपाल थे तथा हैदराबाद के यादमोहम्मद यादुल्ला एवं नवोदित प्रवाह के संपादक रजनीश त्रिवेदी जी ने भी शुभकामनायें दीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमिला कौशिक की वाणी वन्दना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो हरनेक सिंह गिल ने की थी।
अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन:
भारत से:
कवितापाठ करने वालों में डॉ. हरनेक सिंह गिल, डॉ. हरी सिंह पाल, प्रो. गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर, ममता कुमारी, इलाबेन, प्रमिला और अशोक कौशिक दिल्ली, इलाश्री जायसवाल नोएडा, डॉ. रश्मी चौबे गाजियाबाद, सुनील जाधव नादेड़, प्रो. गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर सूरत थे।
लखनऊ से कविता पाठ करने वालों में डॉ. मंजू शुक्ला और डॉ. करुणा पाण्डेय थे।
विदेश से:
विदेश से काव्य पाठ करने वालों में अमेरिका से डॉ. राम बाबू गौतम, बबिता श्रीवास्तव और अशोक सिंह, कनाडा से नीरजा शुक्ला, गोपाल बघेल मधु, ब्रिटेन से जय वर्मा, स्वीडेन से सुरेश पाण्डेय, और नार्वे से गुरु शर्मा और सुरेशचन्द्र शुक्ल शरद आलोक थे।

आप भी यू ट्यूब पर इस ‘विश्व हिन्दी दिवस पर आयोजित लोकार्पण और कवि सम्मेलन का आनन्द ले सकते हैं।

आभार- सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’,ओस्लो, नार्वे.

Leave a Reply

error: Content is protected !!