Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार के सीवान में युवक की गला रेतकर हत्या - श्रीनारद मीडिया

बिहार के सीवान में युवक की गला रेतकर हत्या

बिहार के सीवान में युवक की गला रेतकर हत्या

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया पिकअप

महिला डांसर्स के साथ अश्लील ठुमके लगाता दिखा युवक, जमकर की फायरिंग

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सीवान में मकान के बाहर बरामदे में सो रहे एक युवक की बेखौफ अपराधियों ने देर रात्रि गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को बुधवार की अहले सुबह हुई, जब मृतक के साथ सो रहे उसके 10 वर्षीय बेटे की नींद पिता के शरीर से निकल रही खून की गर्माहट से खुली तो बच्चा चिल्लाते हुए इसकी जानकारी अपने परिजनों को दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गंगपुर गांव का है। वहीं मृतक की पहचान गांव के रहने वाले लल्लन साहनी के 35 वर्षीय अशोक साहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिसवन थाने की पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान गांव के रहने वाले लल्लन साहनी के 35 वर्षीय अशोक साहनी के रूप में हुई है।
मृतक की पहचान गांव के रहने वाले लल्लन साहनी के 35 वर्षीय अशोक साहनी के रूप में हुई है।

दरअसल घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक साहनी मंगलवार की रात्रि खाना खाने के बाद कमरे के बाहर अपने 10 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ बरामदे में सो रहे थे। दरवाजे पर ट्रैक्टर होने की वजह से उसी के रखवाली के लिए वह हमेशा सोते थे। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने धारदार चाकू से गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। 10 वर्षीय बेटे ने इसकी जानकारी दी तो परिवार के अन्य सदस्य करीब रात्रि 2:00 बजे भागते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि अशोक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। घटना में उसकी मौत हो गई है। इसके बाद रोते बिलखते परिजनों ने इसकी जानकारी सिसवन थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिसवन थाने के पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि मृतक अशोक साहनी नाव चलाने का काम करता था। मृतक के छोटे-छोटे 2 पुत्र दो पुत्रियां है। घटना में मृतक के परिजनों का कहना है की अशोक साहनी का किसी से आपसी दुश्मनी नहीं था, वह शांत स्वभाव के व्यक्तित्व थे।

कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना के संबंध में सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया की मामले में मृतक का शव बरामद किया गया है मामले की जांच की जांच की जा रही है। मृतक अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ दरवाजे के बाहर बरामदे में ट्रैक्टर के पास सोया हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया पिकअप

सीवान में एक अनियंत्रित पिकअप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा कर सड़क से करीब 10 फीट अंदर गड्ढे में चला गया। घटना में 2 लोग घायल हैं, जिसमें से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना सीवान छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 531 पर स्थित दरौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव के पास की है। घटना बुधवार की शाम करीब 4 बजे की है।

वहीं, घटना में घायलों की पहचान गोपालगंज के कटिया गांव के 35 वर्षीय अभिषेक कुमार एवं छपरा जिला के रसूलपुर चट्टी गांव के 26 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने पिकअप चालक गोपालगंज के कटिया गांव निवासी अभिषेक कुमार का स्थिति गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

महिला डांसर्स के साथ अश्लील ठुमके लगाता दिखा युवक, जमकर की फायरिंग

सीवान में तमंचे पर डिस्को और डिस्को के दौरान दनादन अवैध हथियार से फायरिंग करने का मामला अब कोई आम बात नहीं है। यहां कानून को ताक पर रख कर अपराधी अपराध की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यहां तक कि आर्केस्ट्रा के दौरान अवैध हथियार से फायरिंग करना युवाओं के लिए

एक बड़ी शौख बन गई है। ऐसे में जिले से एक बार फिर डिस्को के दौरान तमंचे से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर के रैनी का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हथियार के साथ जो शख्स बार बालाओं के ठीक सामने पहुंचकर अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है वह गांव के ही रहने वाले 22 वर्षीय जेपी ठाकुर है।

वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि मंच पर दो महिला डांसर असलील भोजपुरी गाना पर डांस कर रही थी। सामने कुर्सी पर बैठे लोग ( दर्शक) आर्केस्ट्रा का आनंद उठा रहे होते है। इसी बीच एक युवक लोगों की भीड़ से निकलकर स्टेज के ठीक सामने पहुंचता है और देसी पिस्टल निकालकर दनादन हवाई फायरिंग करता है।

बताया जाता है कि वह का हवाई फायरिंग करते हुए भीड़ से किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो करीब 1 सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय थाने के पुलिस हरकत में आ गई है।

दरअसल बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर के रैनी गांव में आई बरात के दौरान आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था। दर्शकों की खचाखच भीड़ उमड़ी हुई थी इसी दौरान इस शख्स ने अपने अवैध हथियार के साथ हवाई फायरिंग किया।

कहते हैं थानाध्यक्ष

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में दरौंदा थाने के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें भी जानकारी मिली है मामले की जांच चल रही है करवाई होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!